मध्य प्रदेश के इंदौर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक अग्रवाल परिवार पर अपनी 25 वर्षीय बेटी की हत्या का आरोप है। आरोप है कि लड़की दूसरी जाति के एक युवक से शादी करना चाहती थी, जो लड़की के परिवार के खिलाफ था। ये रिश्ता परिवार को कतई मंजूर नहीं थी। इस वजह से, उसकी मां और भाई ने उसकी हत्या कर दी और अपराध को छिपाने के लिए एक नाटक रचा।
परिवार का दावा था कि उसने जहर खा लिया था, लेकिन सच तब सामने आया जब अस्पताल के डॉक्टरों ने अपनी जांच रिपोर्ट जारी की; इससे पता चला कि उसकी मौत जहर खाने से नहीं, बल्कि बेरहमी से पीटे जाने के कारण लगी चोटों से हुई थी। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। जिसके बाद यह पूरा मामला काफी पेचीदा हो गया है।
क्या है पूरा मामला?

बता दें कि इस घटना को अंजाम देने के लिए, आरोपी ने युवती (ज्योति अग्रवाल) को जहर खिलाया और बाद में हालत बिगड़ने पर उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया; उन्होंने मामले को छिपाने के लिए कई बहाने भी बनाए। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मौत की वजह युवती के साथ मारपीट थी। पुलिस ने इस मामले में भाई और मां को अरेस्ट कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। युवती इंदौर के हीरानगर थाना इलाके की रहने वाली थी।
पुलिस ने क्या कहा?
वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती दूसरे जाती के एक युवक से प्रेम करती थी उसके साथ शादी करना चाहती थी। जो युवती के परिवार वालों को मंजूर नहीं था। इस वजह से परिवार वालों ने युवती की हत्या कर दी। इस मामले का खुलास युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है।
युवती मंयक नाम के एक युवक से विवाह करने की जिद्द करती थी, जिस वजह से परिवार ने उसकी जान ले ली। पुलिस ने आगे बताया कि इस मामले को गंभीरता से देखते हुए पड़ोसियों और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए है। मृतका के भाई प्रकाश अग्रवाल और मां को हत्या केस में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे तरह से भी इस केस को पुलिस खंगाल रही है।






















