‘मुस्लिम हमें काफिर बोलते हैं, तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो’, 1.25 करोड़ की सड़क के लोकार्पण पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

Kailash Vijayvargiya Controversial Statement

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान काफी वायरल हो रहा है। इंदौर विधानसभा-1 के कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ‘कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं। अगर हम काफिर हैं, तो हमारी बनाई हुई सड़क पर मत चलो और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं का लाभ न लें।

Kailash Vijayvargiya Kaafir Comment: “हमने जो सड़क बनाई है, उस पर मत चलो”

रविवार को इंदौर के राजनगर बड़ा कुआं से धार रोड तक करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई सड़क के उद्घाटन के सिलसिले में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा- “यहां सड़क बन रही है। यहां हिन्दू भाई भी रहते हैं और मुस्लिम भाई भी रहते हैं। कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं। अगर हम काफिर हैं, तो हमने जो सड़क बनाई है, उस पर मत चलो। अगर हम काफिर हैं, तो आपके घर में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना पैसा आ रहा है, तो मत लो।”

Kailash Vijayvargiya Statement viral: हमारी नीति ‘सबका साथ, सबका विकास’

कैलाश विजयवर्गीय कहा कि हमने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। हमने कहा है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। यही हमारी नीति रही है। आप हमें वोट दें या न दें, हमारा काम जनता की सेवा करना है। जनता की सेवा करना हमारा दायित्व है। आप हमें वोट देंगे तो ज्यादा दिल लगाकर काम करेंगे, नहीं देंगे तो भी करेंगे। लेकिन काम जरूर करेंगे।

Kailash Vijayvargiya News: “भाजपा का कार्यकर्ता होना सौभाग्य…”

Kailash Vijayvargiya Controversial Statement
(Image- Social Media)

मिली जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में आयोजित दो दिवसीय विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन शामिल हुए थे। इस मौके पर उन्होंने वार्ड नंबर-1 और वार्ड नंबर-5 के निवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 2 करोड़ 39 लाख 80 हजार रुपये की लागत वाले 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना उनका पहला और जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा करना उनका दूसरा सबसे बड़ा सौभाग्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।