Raja Raghuvanshi की बहन पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला

Summary :

Raja Raghuvanshi CASE : राजा रघुवंशी मामले में अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि असम पुलिस ने राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि रघुवंशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के आधार पर की गई है। वीडियो में सृष्टि ने दावा किया था कि राजा की हत्या नरबलि के लिए की गई थी। जिसके बाद सृष्टि के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि सृष्टि ने इस मामले में माफी मांग ली है। वहीं राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले…

Raja Raghuvanshi CASE : राजा रघुवंशी मामले में अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि असम पुलिस ने राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि रघुवंशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के आधार पर की गई है। वीडियो में सृष्टि ने दावा किया था कि राजा की हत्या नरबलि के लिए की गई थी। जिसके बाद सृष्टि के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि सृष्टि ने इस मामले में माफी मांग ली है। वहीं राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। अभी तक कई सबूत मिल चुके हैं लेकिन अभी भी इस मामले में कोई ठोस सबूत बरामद नहीं हो पाया है।

वीडियो में सृष्टि ने क्या कहा था?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर सृष्टि ने अपने भाई राजा की हत्या को लेकर कई बातें की थी। जिसमें राजा (Raja Raghuvanshi) को न्याय दिलाने की मांग हुई थी। लेकिन एक वीडियो में सृष्टि ने दावा किया था कि उसके भाई राजा की हत्या नरबलि के लिए की गई है। राजा की मां और उसके भाई विपिन ने भी इस तरह की बात कही थी। जिसके बाद इस मामले में असम पुलिस ने राजा की बहन सृष्टि पर रिपोर्ट दर्ज की।

क्या करती है सृष्टि?

बता दें कि सृष्टि रघुवंशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। राजा (Raja Raghuvanshi) की हत्या के समय भी सृष्टि के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। वहीं इस मामले में फिलहाल राजा के परिजनों का कहना है कि उन्हें एफआईआर की जानकारी नहीं है।

सृष्टि ने मांगी माफी

मामला सामने आने के बाद सृष्टि रघुवंशी ने भी इस मामले में माफी मांगी है. सृष्टि का कहना है कि उन्होंने भावुक होकर यह बयान दिया था, उनका इरादा किसी धार्मिक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था. (Raja Raghuvanshi) इस मामले में सृष्टि के भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि वह इस मामले में पहले भी माफी मांग चुकी हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह असम जाकर इस मामले में माफी मांगेंगे और अपनी बात स्पष्ट रूप से रखेंगे. वहीं इस मामले में कामाख्या मंदिर के पुजारी का बयान भी सामने आया है, उन्होंने कहा कि असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में मानव बलि जैसा कुछ नहीं होता है, लेकिन मंदिर के आसपास अगर कोई हत्या का मामला सामने आता है तो मानव बलि का मुद्दा उठा दिया जाता है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं.

 

ALSO READ:Mali में तीन भारतीय नागरिकों का अपहरण, अलकायदा आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।