मध्य प्रदेश में करोड़ों महिलाएं लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। इस योजना में महिलाओं को 1500 रुपये महीने आर्थिक सहायता मिलती है। जून महीने में योजना की 37वीं किस्त ट्रांसफर की गई थी, जिसके बाद अब महिलाओं के मन में सवाल है कि जुलाई की किस्त किस तारीख को आएगी और किन-किन को इसका लाभ मिलेगा। अगर आप भी इस योजना से जुड़ी हैं, तो घर बैठे ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकती हैं कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं।
कब आएगी 38वीं किस्त?
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई को ‘लाड़ली बहना योजना’ की अगली किस्त जारी कर सकते हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। भिंड जिले के मेहगांव की गल्ला मंडी में मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम हो सकता है, जहां से वे कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। माना जा रहा है कि इसी मंच से वे जुलाई महीने की किस्त भी जारी कर सकते हैं।
लाड़ली बहना योजना का पैसा चेक कैसे करें?
- सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट http://lakshmi.mp.gov.in/ पर जाएं।
- वहां ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे दर्ज करें।
- अब ‘खोजें’ बटन पर क्लिक करते ही आपके पेमेंट का स्टेटस सामने आ जाएगा।
किन महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ?
- जो महिलाएं मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
- यह योजना 21 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए है।
- जिन महिला के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
- महिला का इस योजना के तहत रजिस्टर्ड होना जरूरी है।
- इस योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह से आवेदन कर सकते है।
- ऑफलाइन नजदीकी जन सेवा केंद्र या महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑफिस जाकर आवेदन कर सकते हैं।






















