मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के प्रतिभाशाली 21,000 बच्चों को लैपटॉप देने का ऐलान किया है। राज्य के प्रतिभाशाली बच्चों को मुख्यमंत्री ने बुधवार को स्कूटी की चाबी सौंपी। उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों के 7,500 बच्चों को स्कूटी दी गई है और 21,000 बच्चों को लैपटॉप दिए जाएंगे। बच्चे कोई भी हों, आगे बढ़ें, खासकर सरकारी स्कूल के बच्चों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। इस बात का मुझे संतोष है कि इन्हें आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार की स्कूटी योजना के तहत मिली स्कूटी से प्रतिभाशाली छात्र प्रसन्न हैं।
बच्चों का हर सपना पूरा हो, यही मेरी प्राथमिकता है…
प्रिय बच्चों तुम खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और अपने माता-पिता का नाम रोशन करो; मेरी शुभकामनाएं हैं। pic.twitter.com/qr6JhzJgMl
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 5, 2025
प्रतिभाशाली छात्रों को मिली स्कूटी
सीएम राइज स्कूल की छात्रा सायना का कहना है कि मुझे इस बात की खुशी है कि स्कूटी मिली और उसके बाद मेरी स्कूटी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सवारी की। इस स्कूटी के मिलने से कहीं भी जाने में मदद मिलेगी और बस आदि का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। समय की बचत होगी। आशीष साहू का कहना है कि स्कूटी हमारे लिए मददगार होगी। स्कूटी के मिलने से समय की बचत होगी और पढ़ाई के लिए ज्यादा समय मिल सकेगा।
सुनहरे भविष्य की राह सुगम हो, संसाधनों का अभाव बाधा न बने…
आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम अंतर्गत मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 12वीं के प्रत्येक संकाय से लगभग 7900 टॉपर स्टूडेंट्स को ‘स्कूटी वितरण कार्यक्रम’… pic.twitter.com/tBC66Yl3n6
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 5, 2025
स्कूटी मिलने पर छात्रों ने खुशी जताई
सलोनी विश्वकर्मा भी स्कूटी मिलने से खुश थीं और उसका कहना है कि स्कूटी मिलने से कॉलेज आने-जाने में होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा। कुमकुम पाटीदार का कहना है कि उन्हें तो लगने लगा था कि यह उपहार नहीं मिलेगा। लेकिन अब वह स्कूटी पाकर खुश हैं। सरकार ने लैपटॉप देने की बात कही है, उसका इंतजार रहेगा। राजेंद्र लोधी का कहना है कि स्कूटी उनके जीवन को और आसान बनाने में मददगार होगी।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 5, 2025


Download Android App
Download iOS App



