खंडवा में कार-बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, कांग्रेस नेता समेत 2 की मौत, 2 घायल

Summary :

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में लछोरा गांव के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बुरहानपुर जिले के खकनार से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन और उनके साथी सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के लछोरा गांव के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां कार और बोलेरो की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बुरहानपुर जिले के खकनार से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन और उनके साथी सुनील की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

यह गड़सा गुरुवार रात को उस समय हुआ जब कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन अपने साथ सुनील, भांजे अक्षय और एक अन्य व्यक्ति के साथ टिगरिया गांव में आयोजित दिवाली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस बुरहानपुर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार को अजय महाजन के मामा चला रहे थे। तभी उनकी कार अमरावती स्टेट हाईवे पर लछोरा गांव के पास बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलट गई और उसमें मौजूद यात्री घायल हो गए।

अजय महाजन के भांजे अक्षय ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलायी गई। आरोप है कि बोलेरो सवार लोगों ने विवाद शुरू कर दिया और एंबुलेंस को वापस लौटा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने लाठियां निकालकर धमकाने का आरोप भी लगाया। इस वजह से घायलों को अस्पताल ले जाने गई। हालांकि इन आरोपों की अभी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इलाज के दौरान अजय महाजन ने तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान अजय महाजन और सुनील ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने हादसे और उसके बाद हुए विवाद की जांच शुरू कर दी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने हादसे पर दुख जताया

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में महाजन की मौत पर दुख जताया। अरुण यादव ने कहा, “बुरहानपुर जिले के खकनार के कांग्रेस ब्लॉक प्रेसिडेंट, हमारे प्यारे अजय महाजन की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में असमय मौत की खबर बहुत दर्दनाक और दिल तोड़ने वाली है। उनका अचानक जाना पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक कभी न पूरी होने वाली क्षति है।”

Also Read: नहाय-खाय पर गंगा स्नान करने जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।