MP Budget 2025-26: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया बजट

Summary :

यह बजट लगभग 4 लाख करोड़ का बजट हो सकता है

मध्य प्रदेश में CM मोहन यादव की सरकार ने आज दूसरा बजट सुबह 11 बजे पेश किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने भाषण के साथ बजट 2025-26 पेश किया। माना जा रहा है कि यह बजट लगभग 4 लाख करोड़ का बजट हो सकता है। इस बजट से सभी वर्ग को लोगों ने काफी उम्मीद जताई है साथ ही कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नौकरीयों के लिए भी घोषणा हो सकती है।

विपक्ष कर सकती है हंगामा

बजट पेश होने के दौरान विपक्ष सरकार को अलग अलग मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेगा। बता दें कि कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा में गेंहू के समर्थन मूल्य का मुद्दा उठाया था। इससे पहले भी बिहड़ की सिंचाई, बेड़ियां और जंजीर पहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप एलओपी हेमंत कटारे सहित कांग्रेस विधायकों ने एक नकली सांप को डिब्बे में रखकर अपना संदेश देने के लिए एक अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

बजट गणतंत्र को समर्पित

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश कर रहे है इस दौरान उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य का बजट गणतंत्र को समर्पित है। यह बजट जनता के सुझाव पर आधारित है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2047 का लक्ष्य रखते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का बजट वर्ष 2047 तक 2 ट्रिलियन डॉलर तक  ले जाना है। साथ ही राज्य में 39 इंडस्ट्रियल क्षेत्र और छिंदवाड़ा में संग्राहलय का विस्तार किया जाएगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।