मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यूट्यूब पर चलने वाले ‘इंडियाज गॉट लेटेंट‘ शो में की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सनातन संस्कृति से खिलवाड़ करने वाले देशद्रोही हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को संवाददाताओं से बात करते हुए समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणी पर कहा कि सनातन संस्कृति के साथ जो भी खिलवाड़ कर रहे हैं, निश्चित रूप से वह निर्दयी हैं, देशद्रोही हैं।
उन्होंने कहा कि इन लोगों पर सरकार अपना शिकंजा कस रही है। हमें इंतजार करना चाहिए। व्यक्ति की तह तक जाना चाहिए। उसकी हकीकत जानने के बाद ही भरोसा करना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना का नाम आया है, जो मीडिया से पता चला है, यह बहुत ही निंदनीय था। कार्यक्रम के दौरान जो बातें कही गई हैं, वह बहुत ही निंदनीय है और उन लोगों ने बहुत गंदी बातें कही हैं। उन्होंने जो कहा, उसे कह पाना बहुत ही कठिन है, यहां तक कि उसे सुन पाना तो बहुत ही विचित्र बात थी। ऐसे लोगों को ऐसा सबक सिखाना चाहिए, इनको माफ नहीं, बल्कि हृदय और मन से साफ कर देना चाहिए।इससे पहले इंदौर के तुकोगंज थाने में अधिवक्ता अमन मालवीय ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।


Download Android App
Download iOS App



