केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ओडि़शा में सतारूढ़ बीजद और विपक्षी कांग्रेस को ताना मारते हुए आज कहा कि यदि उन पर अंडे फेंके जाएंगे तो वे उनका आमलेट बना लेंगे। भारी उद्योग राज्यमंत्री से जब पूछा गया कि राज्य में अंडो के हमलों का सामने करने से क्या वे भयभीत हैं? इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं रतीभर भी डरा हुआ नहीं हूं। मैंने सुना कि कुछ लोगों ने अंडे फेंके। मैं मांसाहारी हूं।
अगर बीजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता मुझ पर अंडे फेकेंगे तो मैं उनका आमलेट बनाकर खा लूंगा।” बीजद के कई कार्यकर्ताओं ने कल केंद्रपाड़ा जिले के औल बाजार में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम के वाहन पर अंडे फेंके थे जबकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए थे।
बीजद समर्थक महानदी जल विवाद मामले पर जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता महानदी मुद्दे के अलावा मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में छह किसानों की मौत को लेकर मंत्री के दौरे का विरोध किया था। सुप्रियो ने कहा,’मैं पश्चिम बंगाल से यहां आया हूं जहां के राजनीतिक हालात ओडि़शा से भी बदतर हैं। इसलिए यहां मुझे कोई नहीं डरा सकता।” सुप्रियो ने बीजद और कांग्रेस पर राज्य को लूटने का आरोप लगाया।


Download Android App
Download iOS App




