अयोध्या स्थल राम मंदिर था, इसे साबित करने के लिए सबूत की जरूरत नहीं : सीटी रवि

Summary :

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को राजनीतिक रूप से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद के मामले की सुनवाई पूरी कर ली और फैसला सुरक्षित रख लिया।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पर्यटन मंत्री सी टी रवि ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या में विवादित स्थल को ‘राम जन्मभूमि’ साबित करने के लिए किसी ‘सबूत’ की जरूरत नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि उच्चतम न्यायालय से न्याय मिलेगा। 
रवि ने एक सवाल के जवाब में बताया, ‘‘पूरा देश फैसले की प्रतीक्षा कर रहा है। मैं भी इसकी प्रतीक्षा कर रहा हूं। हमारा विश्वास है कि (विवादित स्थल) राम जन्मभूमि है और इसके लिए किसी भी तरह के सबूत की जरूरत नहीं है।’’ रवि ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हजारों वर्ष से हम इसी विश्वास के साथ जी रहे हैं। 

अयोध्या में सुरक्षा बलों की चप्पे-चप्पे पर नजर, आज बेंच बैठेगी, 3 दिन मोल्डिंग ऑफ रिलीफ

उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि न्याय जरूर मिलेगा। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को राजनीतिक रूप से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद के मामले की सुनवाई पूरी कर ली और फैसला सुरक्षित रख लिया। 

Desk Team