कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक किसान के बेटी कथित पुलिस उत्पीड़न से हुई मौत के मामले को लेकर गुरुवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘हापुड़ में एक किसान के बेटे को पुलिस ने टॉर्चर (उत्पीड़न) किया और उसकी जान चली गयी। उसके बेटे को पुलिस ने चिप्स का लालच देकर चुप रहने को कहा। यह शर्मनाक है। ’’ प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार अपराध रोक पाने में तो पूरी तरह नाकाम है। लेकिन पुलिस ज्यादती की घटनाएँ हर रोज आ रही हैं।’’

खबरों के मुताबिक हापुड़ जिले में पिलखुवा थाने में हत्या के एक मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस हिरासत में रविवार रात एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ थर्ड डिग्री का प्रयोग किया। मामले में एसपी ने थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



