टीवी का मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 11 वां सीजन चल रहा है। इस बीच सबसे अच्छी बात यह है कि लोगों में आज भी इसका क्रेज बिल्कुल वैसे ही बरकरार है जैसे की पहले के बाकी सीजन में होता है। अब बेशक इसे आप अमित बच्चन का जादू कह लो या फिर कोई यूनीक कॉसेप्ट।

यह सभी के दिलों को छू जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं केबीसी की इतनी ज्यादा सफलता होने के पीछे आखिरकार किसका हाथ है। नहीं ना। आपको बता दें की केबीसी के पीछे छिपा है मास्टर माइंड अरूण शेषनाग का हाथ। आइये जानते हैं इनके बारे में कुछ खास बातें।

टीवी के पॉपुलर गेम शो केबीसी को शिखर की चोटियों पर ले जाने का श्रेय अरूण शेषकुमार को जाता है। यह एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने अपने कैरियर में कई सारे हिट शोज दिए हैं। लेकिन इन्होंने केबीसी के जरिए एक अलग मुकाम हासिल किया है।

अरुण ने अपने करियर में ‘सत्यमेव जयते’, ‘सच का सामना’, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’, ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे पॉपुलर शोज दिए हैं। सामान्य लोगों की जिंदगी बदलने के लिए उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति को कॉसेप्ट अलग रखने का तय किया था।

केबीसी गेम शो के निर्देशक अरुण शेषकुमार हैं। यह देशभर के लोगों को एक ऐसे गेम से जोडऩा चाहते थे जिससे की उनका जीवन ही बदल जाए। अरूण को रुपहले पर्दे की दुनिया से करीब 19 साल का तजुर्बा है। इसके बाद भी वो जब भी केबीसी के सेट पर पहुंचते हैं तो अकसर नर्वस हो जाते हैं।

अरूण के मुताबिक केबीसी का मंच उनके लिए इतना ज्यादा खास है कि वो वहां पहुंचकर 15 मिनट के अंदर ही पसीने-पसीने हो जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि अपनी घबराहट को दूर करने के लिए अरुण हमेशा एक नए कलाकार की तरह ही प्रैक्टिस करके आते हैं क्योंकि वो बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि वो दूसरे के आगे खराब मिसाल पेश करें।

अरूण ने बताया कि उनके दिल में अमिताभ बच्चन के लिए एक खास जगह है। वो बिग बी के काम के प्रति लगन के दीवाने हैं। उन्होंने बताया कि वो सिर्फ शो ही होस्ट नहीं करते बल्कि इसकी मेकिंग में भी पूरी तरह से साथ रहते हैं।

खास बात अरूण खुद भी एक मध्यम परिवार ताल्लुख रखते थे। इसी वजह से वो मिडिल क्लास परिवार की सभी जरूरतों को बड़े अच्छे तरीके से समझते हैं।


Download Android App
Download iOS App



