आंध्र प्रदेश में खाई में गिरी पर्यटक बस, 8 लोगों की मौत

Summary :

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के आदिवासी क्षेत्र में मंगलवार को एक निजी बस खाई में गिर गयी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और कुछ पर्यटक घायल हैं।

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के आदिवासी क्षेत्र में मंगलवार को एक निजी बस खाई में गिर गयी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और कुछ पर्यटक घायल हैं पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को ले जा रही बस आदिवासी क्षेत्र में चिंतूर घाट रोड पर वाल्मीकि कोंडा के पास एक घाटी में गिर गयी। 

चरखी दादरी में बोले PM मोदी-हरियाणा की बेटियों ने हर क्षेत्र में साबित की है अपनी प्रतिभा

पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक अदनान नईम अस्मी ने कहा, ‘‘बस के खाई में गिरने की पुष्टि हो चुकी है उन्होंने बताया कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और कुछ पर्यटक घायल हैं’’ पुलिस ने बताया कि घटनास्थल वाले इलाके में पर्याप्त संचार सेवा उपलब्ध नहीं है। 

Desk Team