हैदराबाद:तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के व्यस्त सुल्तानशाही इलाके में आग लगने से 14 दुकानें जलकर नष्ट हो गईं जिसमें कई करोड़ की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है। पुलिस ने बताया कि दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की लपटों से घिरी दुकानों को देखने के लिए एकत्र हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि आग के कारण करोड़ों रुपए का नुकसान होने की आशंका है।
-वार्ता


Download Android App
Download iOS App



