जयपुर,(कासं) : प्रदेशवासियों के लिए अच्छी खबर यह है कि इस बार दक्षिणी-पश्चिमी मानसून पिछले साल के तुलना में थोड़ा जल्दी दस्तक देगा। मौसम विभाग की मानें तो प्री-मानसून 7 जून तक सक्रिय हो जाएगा और मानसून की दस्तक 15 जून तक होगी। हालांकि मानसून की यह दस्तक केरल से मानसून की शुरुआत होने पर निर्भर रहेगी। यदि केरल में तय समय पर मानसून सक्रिय हो गया, तो प्रदेश में 15 जून तक मानसून की शुरुआत हो जाएगी। राज्य में कोटा-झालावाड़ से मानसून दस्तक देगा और 1 जुलाई तक प्रदेशभर में सक्रिय हो जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल राज्य में 22 जून को मानसून आया था, जोकि तय समय से थोड़ा लेट था।
शुरुआत कमजोर बाद में अच्छी बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून का शुरुआती दौर कमजोर रहने की संभावना है लेकिन प्रदेशभर में सक्रियता बढऩे पर अच्छी बारिश हो सकती है। पिछले साल की बात करें तो राज्य में औसत से 150 मिमी ज्यादा यानि 678.56 मिमी बारिश हुई थी। इनमें सबसे ज्यादा चित्तौडग़ढ़ में 1300, प्रतापगढ़ 1266.8, बारां 1161 और झालावाड़ में 1119.42 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इनके अलावा सिर्फ तीन जिले सिरोही, जैसलमेर और गंगानगर में औसत से कम बारिश हुई थी। बाकि सभी जिलों में भी औसत से अच्छी बारिश दर्ज की गई थी।
वहीं दूसरी ओर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। सुबह नौ बजे से ही लू थपेड़े आमजन को झुलसा रहे हैं। शुक्रवार देर शाम बादल नहीं छाने से गर्मी का असर देर रात तक रहा। दोपहर में गर्मी का असर इतना ज्यादा था कि सड़कें सूनी रही और जो लोग सड़कों पर निकले वे लू के थपेड़ों से झुलस गए। बीते चौबीस घंटों के दौरान जयपुर, जोधपुर, बीकानेर संभाग के कु छ इलाकों में बारिश भी हुई। बूंदी में सर्वाधिक 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जयपुर 41.8, पिलानी 40.2, कोटा 43.9, डबोक 42.0, बाड़मेर 44.6, जैसलमेर 42.5, जोधपुर 43.2, बीकानेर 43.2, चूरू 43.0 और गंगानगर में सर्वाधिक पारा 43 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड हुआ।


Download Android App
Download iOS App



