संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने मानवीय मामलों के विशेषज्ञ ब्रिटिश नागरिक मार्क लोकॉक को संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता मामलों के समन्वय विभाग का अगला प्रमुख नियुक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कल घोषणा की कि सितंबर में लोकॉक मानवीय मामलों के अवर महासचिव स्टीफन ओ ब्रायन का स्थान लेंगे। उन्होंने कहा कि ओ ब्रायन भी ब्रिटिश नागरिक हैं, जो अगस्त के अंत में अपना कार्यकाल खत्म होने तक विभिन्न पहलों और सुधारों का कार्य पूरा करेंगे।
लोकॉक वर्तमान में सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग में शीर्ष लोकसेवक है। उन्होंने मालावी, जिम्बाब्वे और केन्या तथा लंदन मुख्यालयों में प्रमुख पदों पर रहने के साथ ही विभिन्न कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
(एपी)


Download Android App
Download iOS App



