नानकमता : खटीमा से आ रही कार ने मोटर साईकिल सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे गम्भीर हालत में सितारगंज भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व मोटर साईकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। बनबसा-खटीमा की ओर से चार सवारियों को लेकर हरिद्वार जा रही कार ने विडौरा कस्बे के पास मोटर साईकिल जबर्दस्त टक्कर मार दी।
बाइक सवार संतोक सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी बिडोरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया संतोक अवैध कच्ची शराब लेकर रोड पार कर रहा था। घायल को सितारगंज ले जाया गया। वहां से डाक्टरों ने हायर सेन्टर रेफर कर दिया। कार चालक विश्व प्रताप सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी पुवाया शाहजहांपुर बताया जाता हैं।


Download Android App
Download iOS App



