हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, राज्य भाजपा अध्यक्ष के लक्ष्मण और अन्य नेताओं ने आज आंध्र प्रदेश के मंत्री पी नारायण के बेटे के निधन पर शोक व्यक्त किया। नारायण के बेटे निशिथ और उसके एक दोस्त की आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गयी थी।
भाजपा द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि लक्ष्मण ने शोक व्यक्त करते हुये प्रार्थना की कि भगवान निशिथ के परिवार के सदस्यों को इस दुख को सहने की शक्ति दे। तेलगु फिल्म अभिनेता और जनसेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण ने निशिथ के निधन पर दुख व्यक्त किया और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात भी की।
-भाषा


Download Android App
Download iOS App



