कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में चंदावारा थाना क्षेत्र के थामगांव के निकट आज अपराधियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव की गाड़ को विस्फोट कर उड़ा दिया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि श्री यादव पत्थर खदान से अपनी स्कॉपिर्यो से निजी अंगरक्षक के साथ तिलैया लौट रहे थे तभी थाम गांव के निकट कुछ अपराधियों ने बम विस्फोट कर गाड़ को उड़ दिया। इस घटना में श्री यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका अंगरक्षक और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी, विधायक मनोज यादव और पूर्व यादव उमाशंकर अकेला घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2017 में भी श्री यादव पर जानलेवा हमला हुआ था। इस दौरान उन्हें गोली लगी थी। हालांकि इलाज के दौरान वह बच गये थे। श्री यादव माइका एवं क्रेशर का व्यवसाय करते हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



