अमेरिकी शेयर बाजार भारी बिकवाली से उबरने के बाद सोमवार को मजबूती के साथ बंद हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज दोपहर के कारोबार में 272.64 अंकों यानी 1.13 फीसदी की मजबूती के साथ 24,463.54 पर रहा।
एसएंडपी 500 सूचकांक 22.82 अंकों यानी 0.87 फीसदी की मजबूती के साथ 2,642.37 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 63.77 अंकों यानी 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ 6,938.27 पर रहा। बीते सप्ताह बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट थी।
डॉव जोंस में 5.21 फीसदी, एसएंडपी 500 सूचकांक में 5.16 फीसदी और नैस्डैक में 5.06 फीसदी की गिरावट रही थी। अधिकतर विश्लेषकों का मानना है कि बाजार में यह उछाल अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई नहीं है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App


