गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को कहा कि पिछले नौ महीनों में राज्य में डेंगू से चार लोगों की मौत हो गई और 1,468 संदिग्ध मामले सामने आए है। उन्होंने बताया कि मच्छर जनित वायरल संक्रमण को फैलने से रोकने पर चर्चा करने के लिए वह मंगलवार को पोरवोरिम में स्वास्थ्य विभाग और पंचायत अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने कहा, “गोवा में डेंगू से जिन चार लोगों की मौत होने की खबर है, वे व्यापक पैमाने पर चिकित्सा जटिलताओं के कारण हुई है। हमने विधायकों, पार्षदों और पंचायत पदाधिकारियों से डेंगू को फैलने से रोकने के लिए जागरूकता पैदा करने को कहा है।”


Download Android App
Download iOS App



