सत्तारूढ़ बीजेपी की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) ने पश्चिमी महाराष्ट्र के फलटण विधानसभा क्षेत्र से दीपक निकालजे को मैदान में उतारा है जो जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का भाई हैं। राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी, शिवसेना और अन्य छोटे सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे के तहत केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के नेतृत्व वाली आरपीआई को छह सीटें दी गई हैं।
अठावले ने बुधवार को मुंबई में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। कई वर्षों से आरपीआई से जुड़े निकालजे ने इससे पहले पार्टी के टिकट पर मुंबई के चेंबूर से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गये थे। आरपीआई के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘इस बार उन्होंने फलटण से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की क्योंकि वह उस इलाके से आते हैं और उनका वहां अच्छा संपर्क है।’’
मध्य प्रदेश के रायसेन में नदी में बस गिरने से 6 लोगों की मौत, 18 घायल
अन्य पांच सीटें जहां से आरपीआई के उम्मीदवार होंगे, वे हैं सोलापुर जिले के मालशिरस, नांदेड़ जिले के भंडारा और नयगांव, परभणी में पाथरी और मुंबई में मानखुर्द-शिवाजी नगर हैं।


Download Android App
Download iOS App



