इस बार का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे चुनावी मैदान में उतर रहे है। आदित्य ठाकरे ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मुंबई के वर्ली विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।
दिल्ली से कटरा 8 घंटे में जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
आदित्य ने निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा। इसके साथ ही आदित्य चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य बन गए। उनके साथ उनके पिता एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और मां रश्मि भी थीं। इसके पहले शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रोड शो भी किया।
नामांकन दाखिल करने से पहले, 29 वर्षीय आदित्य ने शिवसेना संस्थापक एवं दादा दिवंगत बाल ठाकरे से आशीर्वाद मांगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह अपने बेटे की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पिता (बाल ठाकरे) कहते थे कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। मैं भी कहता हूं कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। लेकिन यह (आदित्य) नयी पीढ़ी है, जो राज्य को आगे ले जाएगी।’’ महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होगा।


Download Android App
Download iOS App



