बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ को लेकर फिल्म‘सूर्यवंशी’बना रहे हैं। अपनी पिछली फिल्म सिंबा में रोहित शेट्टी ने एक टीज़र से फैंस को बताया था कि अब अक्षय भी उनके कॉप वर्ल्ड में शामिल हो चुके है।

इस फिल्म की कॉस्ट और कहानी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही है और अब फैंस के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। करीबी सूत्रों के अनुसार फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं। तीनों स्टार्स ने हैदराबाद में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म के आखिरी सीन में‘सिंघम’,‘सिंबा’और‘सूर्यवंशी’को एकजुट होकर जबरदस्त फाइट करते दिखाया जाएगा। इस क्लाइमैक्स पर रोहित अपनी पूरी टीम के साथ पिछले कई महीनों से काम कर रहे हैं।

आखिरकार निर्देशक ने इस आखिरी सीन का तोड़ ढूंढ ही लिया जब तीनों बड़े स्टार अपने- अपने किरदार में दुश्मनों का खात्मा करते नजर आएंगे। अपनी फिल्मों से दर्शकों को जबरदस्त रोमांच और एक्शन का शानदार डोज़ देने के लिए मशहूर रोहित शेट्टी खुद इस क्लाइमैक्स को लेकर बेहद उत्साहित है।

बताया जा रहा है कि आखिरी सीन में रणवीर ‘सिंबा’ और अजय देवगन ‘सिंघम’के अवतार में दिखाई देंगे। यह सीन मारधाड़, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर होगा। सिल्वर स्क्रीन पर पहली पहली बार अक्षय , अजय और रणवीर को देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है और जब तीनों खाकी वर्दी में होंगे, तो अंदाज ही अलग होगा।

गौरतलब है कि फिल्म‘सूर्यवंशी’की शूटिंग इसी साल मुंबई में शुरू हुई थी। फिल्म का कुछ हिस्सा बैंकॉक में शूट किया गया वहीं अब क्लाइमैक्स हैदराबाद में शूट किया जा रहा है। फिल्म का बचा हुआ हिस्सा हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में ही शूट किया जाएगा।



Download Android App
Download iOS App



