इस अंदाज में मयंक अग्रवाल ने अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी को किया सेलिब्रेट, देखें वीडियो

Summary :

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में शुरु हो चुका है। भारत के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाकर टीम

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में शुरु हो चुका है। भारत के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाकर टीम को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दूसरे दिन शतक लगाया है।
मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक जड़ा है। मयंक अग्रवाल के पहले टेस्ट शतक का जश्न पूरी भारतीय टीम मनाते हुए नजर आई। जितने खुश मयंक अग्रवाल अपने पहला टेस्ट शतक लगाकर हुए उतनी ही खुशी पूरी भारतीय टीम को मिली।
मयंक ने सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। मयंक ने यह शतक 68.2 ओवर में पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट में हर खिलाड़ी के चेहरे पर जो खुशी पहला शतक लगाकर होती है वही खुशी मयंक अग्रवाल के चेहरे पर भी दिखाई दी। 
मयंक अग्रवाल के शतक लगाते ही कप्तान विराट कोहली के साथ पूरी टीम ने ड्रेसिंग रुम से उनको बधाई देते हुए खड़े होकर तालियां बजाईं। टेस्ट क्रिकेट में मयंक अपना पांचवां टेस्ट खेल रहे हैं। शतक लगाने से पहले मयंक अग्रवाल ने तीन अर्धशतक लगाए हैं। 
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने शतक जड़ा था जिसके बाद दूसरे दिन मयंक अग्रवाल ने शतक लगा दिया। बता दें कि भारत की पारी के 59.1 ओवर के दौरान पहले दिन बारिश आ गई थी जिसके बाद खेल रुक गया था। 

पहले दिन मयंक और रोहित की साझेदारी को साउथ अफ्रीका के गेंदबाज नहीं तोड़ पाए थे। मयंक शर्मा की शानदार पारी की क्रिकेट फैन्स भी सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मयंक अग्रवाल की शतक का वीडियो बीसीसीआई ने पोस्ट किया है। 
यहां देखें वीडियो

क्रिकेट फैन्स ने भी मयंक अग्रवाल की तारीफ की

1.

2.

3.

4.

Desk Team