सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर,क्या इसमें छिपे तेंदुए को ढूंढ सकते हैं आप

Summary :

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। पहली बार यह तस्वीर देखने पर बिल्कुल आम तस्वीरों की तरह ही नजर आ रही है

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। पहली बार यह तस्वीर देखने पर बिल्कुल आम तस्वीरों की तरह ही नजर आ रही है,लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं ऐसा बिल्कुल नहीं है। जी हां क्योंकि इस फोटो में कहीं पर एक तेंदुआ लेटा हुआ है,मगर वो दिखाई नहीं दे पा रहा है। अब भला हमारी सोशल मीडिया की जनता कहा शांत बैठने वालों में से हैं तो बस अब वो तस्वीर में छुपे हुए तेंदुए को ढूंढ रहे हैं। इनमें कई सारे लोग तो ऐसे भी हैं जो काफी माथापच्ची करने के बाद भी तेंदुए को नहीं ढूंढ पर रहे हैं। अब यह चैलेंज आपके लिए है कि इस फोटो में आप जरा उस तेंदुए को ढूंढ निकालिए। 
दरअसल एक ट्विटर यूजर बेल्ला लेक ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करके लोगों से पूछा कि इसमें छुपा हुआ तेंदुए को ढूंढें। उन्होंने लिखा इस तस्वीर को मुझे किसी ने भेजा और मैं इस बात के लिए तैयार हो गई थी कि यह एक मजाक है,लेकिन फिर इस तेंदुए को ढूंढ लिया। क्या आप तस्वीर में तेंदुएं को ढूंढ सकते हैं। हालांकि ये थोड़ा सा मुश्किल जरूर है।
बीते 27 सितंबर के दिन शेयर की गई इस तस्वीर पर अब तक 13 हजार लाइक जबकि 3000 लोग रिट्वीट कर चुके हैं। इनमें से कुछ लोगों ने तो तेंदुए को ढूंढ भी लिया है तो वहीं कई सारे लोग ऐसे भी हैं जिन्हें केवल नाकामी ही हाथ लगी है।

वहीं जिन इंटरनेट यूजर्स ने फोटो में छिपे हुए तेंदुए को ढूंढ लिया है उन लोगों ने उसको मार्क करके फोटो शेयर कर दी है। हालांकि कई सारे ऐसे लोग भी हैं जो इसे भ्रम बता रहे हैं। वैसे देखा जाए तो इस फोटो में तेंदुए को ढूंढना एक दिमागी कसरत है। तो चालिए जरा आप भी अपने दिमाग को दौड़ाएं और तस्वीर में तेंदुए को ढूंढ निकालें। 

Desk Team