मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के विकास हेतु व्यवसायिक तरीके से सामाजिक दायित्वों के अधीन कार्य करे। रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नागरिक सुविधाएं, यातायात एवं जल निकास प्रणाली पर जोर दें। जमीन का अधिग्रहण कर उन्हें विकसित करे और सुविधाएं बहाल कर उन्हें लोगों को आवंटित करे। इससे न केवल लोगों को रहने के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी, आरआरडीए को भी आमदनी होगी।
इससे वह अन्य विकास कार्य तेजी से कर सकेगा। गांवों में छोटे-छोटे पार्क विकसित करें। गांव के लोगों को ही उसका संचालन का काम सौंप दें। श्री दास आज रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांवों में सोलर लाइट लगायें। नगर विकास विभाग के विज्ञाापन नीति के अनुरूप विज्ञापन लगाने वालों से राशि लें।
इनसे आरआरडीए को आमदनी होगी। बैठक में सिठियो व नचियातु में मकान, पार्क आदि बनाने, प्राधिकार क्षेत्र के तहत 170 गांव के मास्टर प्लान तैयार करने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, आरआरडीए के अध्यक्ष परमा सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अरुण सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार बर्णवाल समेत आरआरडीए के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



