J&K: कुलगाम में आतंकियों द्वारा ग्रेनेड हमला

Summary :

NULL

शोपियां में बुधवार को पुलिसकर्मी पर गोलीबारी के बाद अब आतंकियों ने एक बार फिर दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं, हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। फिलहाल, आतंकियों की तलाश में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां, अनंतनाग और कुलगाम जिले पिछले काफी समय से संवेदनशील बने हुए हैं। शोपियां समेत दक्षिण कश्मीर के इन इलाकों में कई बार सुरक्षाबलों पर हमले किए जा चुके हैं। इससे पूर्व मंगलवार को भी शोपियां में एक पुलिसकर्मी पर फायरिंग की गई थी, जिसे गंभीर अवस्था में श्रीनगर के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया।

Desk Team