झारखंड के पूर्वी शहर चाईबासा में एक तेज रफ्तार कार ने 15 ग्रामीणों को रौंद दिया। हादसे में 6 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। घटना चाईबासा-चक्रधर के एनएस-75 की है। यह घटना तब घटी जब सभी लोग शादी की रस्म के अनुसार रोड के किनारे पूजा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार दो आदीवासी परिवार शादी की रस्म निभाने के लिए रोड किनारे पूजा कर रहे थे तभी तेज रफ्तार कार की चपेट में 15 लोग आ गए।
6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोगों ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। 8 की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर ही ग्रामीणों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। लेकिन वह बचकर निकलने में सफल रहा। सोशल मीडिया में चल रही चर्चाओं के मुताबिक चालक का नाम सुमन अग्रवाल बताया जा रहा है। चक्रधरपुर में एनएच 75 पर बोड़दा पुल के करीब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आने वाले घायल ग्रामीणों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है। इन दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जबकि, 5 घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के आदेश पर एडीएम विधि-व्यवस्था सुबोध कुमार ने रात तकरीबन 12 बजे एमजीएम अस्पताल पहुंच कर घायलों को भर्ती कराया। इसके बाद एडीएम ने इन मरीजों के इलाज का इंतजाम कराया। एडीएम अस्पताल में घायलों के पास आधे घंटे तक रुके और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



