विपक्ष के नेता और JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन दिल्ली में हैं। सोरेन के इस दिल्ली दौरे को झारखंड की राजनीति में आने वाले समय में उठापटक और बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। विधानसभा में विपक्ष के नेता और JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की दिल्ली यात्रा ने इस बात के संकेत दे दिये हैं कि बीजेपी के खिलाफ कोई बड़ी योजना राष्ट्रीय राजधानी में बन सकती है। सूत्रों की मानें, तो हेमंत सोरेन अपने दो सांसद और कुछ विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे हैं।
कुछ और विधायक दिल्ली जा सकते हैं। दरअसल गोमिया के JMM विधायक योगेन्द्र महतो की विधायकी चली गई है। ऐसे में गोमिया उपचुनाव को लेकर पार्टी कोई बड़ा दांव खेल सकता है। जिसका लाभ पार्टी को अगले साल के विधानसभा चुनाव में हो या फिर उसका फायदा रघुवर सरकार को हिलाने में हो। बता दें कि कोयला चोरी के मामले में योगेन्द्र महतो को रामगढ़ कोर्ट ने दोषी ठहराया और तीन साल की सजा सुनाई। इसके बाद विधानसभा से उनकी सदस्यता रद्द होने की अधिसूचना जारी कर दी गई।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



