जमशेदपुर, (भाषा): कांग्रेस ने आज कहा कि भारत को इस बात के लिए कूटनीतिक तरीका अख्तियार करना चाहिए और रूस जैसे पुराने मित्र देशों की मदद लेने का प्रयास करना चाहिए जिससे चीन डोकलाम से अपने सैनिकों को वापस बुला ले।
कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा कि भारत को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शांति का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए कूटनीतिक तरीका अख्तियार किया जाना चाहिए कि चीन डोकलाम से अपने जवानों को हटा ले। उन्होंने कहा, ‘अगर हम डोकलाम को खो देंगे, तो पूरी आशंका है कि हम पूर्वाेत्तर राज्यों को भी चीन को गंवा सकते हैं।”


Download Android App
Download iOS App



