जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाए जाने की पृष्ठभूमि में पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि देश के बाहर कोई भी मामला हो, कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है।
बघेल आज दिल्ली रवाना होने से पहले स्वामी विवेकानंद विमानतल में लोगों के सवालों के जवाब दे रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने के बाद कांग्रेस द्वारा दिए गए बयानों को संयुक्त राष्ट्र संघ में अपने पक्ष में उठाया है, तब बघेल ने कहा कि देश के बाहर कोई भी मामला हो, कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है।
ED की कार्रवाई पर बोले शरद पवार- दिल्ली तख्त के सामने नहीं झुकेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के भीतर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डटकर विरोध करेंगे। लेकिन देश के बाहर जो भारत सरकार का फैसला होगा कांग्रेस पार्टी हमेशा उसका समर्थन करती रही है। हम देश के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने इस बयान के बाद ट्वीट भी किया और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री खान पर निशाना साधा।

बघेल ने अपने ट्वीट में कहा है कि इमरान खान की क्या हैसियत जो हमारे देश के आंतरिक मामलों में बोले? वह अपना देश संभाले। हम अपने प्रधानमंत्री की नीतियों से सहमत-असहमत होंगे, चर्चा करेंगे, सवाल उठाएंगे, उनसे जवाब मांगेंगे। लेकिन, देश के बाहर प्रधानमंत्री का प्रत्येक कदम, देश का कदम होता है और कांग्रेस पार्टी उसके साथ है।


Download Android App
Download iOS App



