पटना : कंकडबाग स्थित आस्थालोक हॉस्पिटल में आज दो दिवसीय हिस्ट्रोस्कोपी स्किल्स बिल्डिंग कोर्स का समापन हो गया। इस वर्कशॉप का लाभ बिहार झारखंड के लगभग 100 से अधिक स्त्री एवं प्रसव रोग विषेशज्ञों को मिला। हिस्ट्रोस्कोपी के ग्लोबल विजार्ड डॉ ओसामा शावकी ने उपस्थित चिकित्सकों को इस संबंध में हर तकनीक और गुर साझा किया।
मुख्य अतिथि विख्यात गाइनिकोलॉजिस्ट डॉ षांति राय ने बताया कि पहली बार अब बिहार झारखंड के भी चिकित्सक इस प्रक्रिया से दुरबीन के माध्यम से यूटरस के अंदर न सिर्फ देख सकते हैं , बल्कि मरीजों के युटरस में किसी प्रकार की गडगडी हो तो काट छांट भी संभव है। आज के अंतिम सत्र में डॉ ओसामा ने मरीजों के लाइव डिमोन्सट्रेषन के जरिये एडवांस सर्जरी से डेलीगेट्स को दिखाया कि हिस्ट्रोस्कोपी कितना कारगर हो सकता है।
ऑर्गेनाइजर प्रसिद्व स़्त्री रोग विषेशज्ञ एवं एनएमसीएच की असिस्टेंट प्रो डॉ नीलू प्रसाद ने बताया कि बांझपन से निजात में हिस्ट्रोस्कोपी का लाभ यहां के मरीजों को भी जल्दी ही मिलने लगेगा। आस्थालोक हॉस्पिटल के एमडी एवं ऑर्गेनाइजिंग सेकेटरी डॉ महेश प्रसाद ने कहा कि बिहार एवं झारखंड के 100 से भी अधिक डेलीगेट्स ने इस आयोजन की सफल मेजबानी की काफी प्रशंसा की तथा भविश्य में भी ऐसे एडवांस सर्जरी से जुडे अन्य कार्यक्रम करने पर जोर दिया।


Download Android App
Download iOS App



