सीबीआई ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय से नारद टेप कांड में उनके आवास पर पूछताछ की। इस सिलसिले में आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा से भी पूछताछ हुई। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी के अधिकारी मामले में इस हफ्ते की शुरुआत में गिरफ्तार मिर्जा को भाजपा नेता के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर ले गए।
उन्होंने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों ने “आमने- सामने” हुई पूछताछ की वीडियो भी बनाई। सीबीआई ने शनिवार को रॉय से अपने निजाम पैलेस कार्यालय में करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा था कि जांच एजेंसी के साथ सहयोग करना उनका काम है।
पश्चिम बंगाल में 2016 के विधानसभा चुनावों से पहले कुछ टेपों में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मिर्जा से मिलते- जुलते लोग एक फर्जी कंपनी को लाभ पहुंचाने के बदले धन स्वीकार करते देखे गए।


Download Android App
Download iOS App



