रांची : झारखंड आंदोलन के प्रणेता निर्मल महतो के शहादत दिवस पर आजसू पार्टी ने उन्हें शिद्दत से याद किया। पूरे राज्य में आजसू के नेताओं. कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड के इस वीर सपूत के विचारों को कभी मरने नहीं देंगे। निर्मल दा ने जो अलग राज्य को लेकर अलख जगाए थे, उसकी हमें राज्य के नवनिर्माण के लिये लडऩे की उर्जा मिलती है।
उन्होंने कहा कि निर्मल महतो युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे और रहेंगे। इससे पहले उन्होंने सिल्ली में निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इधर राजधानी रांची में पार्टी के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में जेल चौक पहुंचे और निर्मल महतो की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाये। कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, रांची जिला अध्यक्ष अनिल टाइगर, ललित ओझा, आदिल अजीम, विवेक कुमार, ओम वर्मा, कुश सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



