बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम मामले में 50 सवालों का सामना करना पड़ेगा। गवाह के तौर पर जैकलीन अपना बयान दर्ज कराएगी। यह पूछताछ का एक और दौर होगा। जैकलीन को पहले संबंधित अथॉरिटी ने मुंबई एयरपोर्ट पर रोका था। मुंबई एयरपोर्ट पर उनसे घंटों पूछताछ की गई और फिर उन्हें छोड़ दिया गया।
बुधवार को ED के सामने पेश होंगी अभिनेत्री
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को एक बार फिर उन्हें चल रही जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा। वह बुधवार को ईडी के सामने पेश होंगी। ईडी के अधिकारी केंद्र दिल्ली में एमटीएनएल कार्यालय में उनका बयान दर्ज करेंगे। पूछताछ पांच घंटे से अधिक समय तक चल सकती है।
ED के अनुरोध पर जारी हुआ था LOC
ईडी के अनुरोध पर संबंधित प्राधिकरण द्वारा अभिनेत्री के खिलाफ एक एलओसी (लुक आउट सकरुलर) जारी किया गया था। एजेंसी को संदेह था कि वह देश छोड़कर भाग सकती है और इसलिए उन्होंने संबंधित प्राधिकरण को एक पत्र लिखा था। रविवार शाम वह दिल्ली आने के लिए फ्लाइट पकड़ने ही वाली थी कि उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रोक दिया गया।
13 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
ईडी ने शनिवार को पीएमएलए कानून के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था जिसमें जैकलीन समेत कुछ बॉलीवुड अभिनेताओं को गवाह बनाया गया था। अदालत ने आरोपपत्र दाखिल होने के तुरंत बाद उसका संज्ञान लिया था और एजेंसी से सभी आरोपियों को आरोप पत्र की प्रति उपलब्ध कराने को कहा था। चार्जशीट मामले में अगली तारीख 13 दिसंबर है। ईडी के अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



