भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार को आगाह किया कि देश में एनआरसी लागू करने के घातक परिणाम होंगे तथा पूरे मुल्क की स्थिति कश्मीर सरीखी हो जाएगी। भट्टाचार्य ने सिकंदरपुर में शनिवार शाम संवाददाताओं से बातचीत में बीजेपी सरकार को जन विरोधी करार देते हुए कहा कि हिटलर के नक्शेकदम पर चल रही बीजेपी सरकार अपने राजनैतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए देश में एनआरसी लागू करा रही है।
यह देश को बांटने की साजिश है। उन्होंने कहा कि बीजेपी भय का वातावरण बना रही है। समूचे देश में एनआरसी लागू करने से हालात खराब होंगे। एनआरसी के जरिए गरीबों और दलितों को निशाना बनाया जा रहा है।
विश्व बैंक ने भारत को दिया बड़ा झटका, आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर किया 6 प्रतिशत
भट्टाचार्य ने आर्थिक मंदी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रवाद की बात करने वाली बीजेपी सरकार भारत संचार निगम लिमिटेड, रक्षा क्षेत्र, रेलवे और कोयला क्षेत्र को निजी हाथों में देने का कुचक्र कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



