पौने 5 साल से केन्द्र की सरकार युवाओं को अधकार में रखा : माधव आनंद

Summary :

पलायन कर अन्य राज में मजदूरी करना पड़ रहा है बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार के लोग को रोजगार के लिए अन्य राज्य में दर-दर भटकना पड़ रहा है ।

पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता माधव आंनद ने कहा कि नीतीश एवं मोदी के शासन में आज बेरोजगार युवक अपने आप को सबसे ज्यादा ठगा महसूस कर रहें है । इनके साथ बड़े पैमाने पर छलावा किया गया है। पौने 5 साल से केंद्र की सरकार ने युवाओं को अंधकार में रखा और अब जब सरकार जाने वाली है तभी भी रोजगार के कोई आसार नहीं है यही हाल बिहार के मुखिया नीतीश कुमार जी ने बिहार के नवयुवको के साथ कर रखा है जो नवयुवक आज शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं शिक्षा ग्रहण कर बैठे हैं उन्हें रोजगार के अवसर नहीं मुहैया हो रहा है। आज बेरोजगार युवकों की स्थिति दयनीय है जो बिहार के छात्र नौजवान कर्ज ले लेकर पढ़े हैं उन्हें रोजगार नहीं मिलने के कारण बिहार से पलायन कर अन्य राज में मजदूरी करना पड़ रहा है बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार के लोग को रोजगार के लिए अन्य राज्य में दर-दर भटकना पड़ रहा है ।

Desk Team