पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमारे बड़े भाई पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणि जी ने मेरे ऊपर कई आरोप लगाये हैं तो बड़ी कृपा होगी कि यदि मुख्यमंत्री जी से सिफारिश कर अपने आरोपों का सीबीआई जांच की अनुशंसा करवा दें।
मुख्यमंत्री जी से नव स्थापित उनकी अंतरंगता की भी पुष्टि का सुनहरा अवसर होगा। उनके लिए मैं उनके प्रति आभार प्रकट करता हॅू कि सच्चाई के लिए सीबीआई जांच कराने की मांग की है। मैं भी उक्त मांग का पुरजोर समर्थन करता हॅू। बड़ी कृपा होगी कि मुख्यमंत्री जी इस मामले की जांच सीबीआई से करवा देंगे।


Download Android App
Download iOS App



