इंदौर : स्वाइन फ्लू से अधेड़ महिला समेत तीन लोगों की मौत के बाद इस घातक बीमारी के कारण स्थानीय अस्पतालों में दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 32 पर पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एच1एन1 संक्रमण से दम तोड़ने वाले लोगों में शाजापुर जिले का 40 वर्षीय पुरुष, मंदसौर जिले की 49 वर्षीय महिला और बुरहानपुर जिले का 51 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।
इन मरीजों ने पिछले 48 घंटों में इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। उन्होंने बताया कि एक जनवरी से अब तक स्थानीय अस्पतालों के 119 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से 32 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। मृतकों में शामिल 15 मरीज इंदौर जिले के बाहर के थे।


Download Android App
Download iOS App



