सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सुबल साहू की पत्नी रीता साहू को 21 अक्टूबर को होने वाले बीजेपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाया है।
बीजद सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को रीता साहू को पार्टी उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की जिन्होंने गत वर्ष फरवरी में पति एवं तत्कालीन कांग्रेस विधायक सुबल साहू के निधन के बाद उपचुनाव में सीट जीती थी।
नड्डा का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- पश्चिम बंगाल में है ‘जंगल राज‘
पश्चिमी ओडिशा में बीजेपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की जरूरत इसलिए हुई क्योंकि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपनी पारंपरिक सीट हिंजिली और बीजापुर दोनों सीटों पर चुनाव जीता था और बाद में बीजापुर को खाली कर हिंजिली सीट को उन्होंने बरकरार रखा।
पटनायक ने उपचुनाव के लिए बीजद उम्मीदवार रीता साहू के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि बीजेपुर विधानसभा इलाके के कल्याण और विकास पर ध्यान दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



