आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले गुजरात के स्कूलों पर सवाल उठाया और इस कबाड़खाना बताया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि विद्या समीक्षा केंद्र के मॉडर्न सेंटर में बैठने के लिए डेस्क नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को गुजरात के इसी स्कूल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को गांधीनगर में स्कूलों के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे।
मनीष सिसोदिया ने उठाये BJP पर सवाल
प्रधानमंत्री सोमवार से 20 अप्रैल तक गुजरात दौरे पर रहेंगे। इसी बीच मनीष सिसोदिया ने बीजेपी सरकार पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री जी! विद्या समीक्षा केंद्र के मॉडर्न सेंटर से शायद इन स्कूलों की तस्वीर आपको न दिखे जहां बैठने के लिए डेस्क नहीं है, मकड़ी के जाले ऐसे लगे हैं जैसे बंद कबाड़खानों में होते हैं, टॉयलट टूटे पड़े हैं। मैंने खुद गुजरात के शिक्षामंत्री के क्षेत्र में ऐसे स्कूल देखे हैं। इससे पहले एक अन्य ट्वीट में सिसोदिया ने कहा, पिछले 27 साल से गुजरात में भाजपा सरकार चला रही है।

सिसोदिया ने स्कूलों को कबाड़खाना दिया करार
सिसोदिया ने कहा, भाजपा ने गुजरात के लोगों को कैसे सरकारी स्कूल दिए हैं, उसकी एक झलक देखिए। गुजरात के शिक्षा मंत्री की विधानसभा भावनगर में मैंने दो स्कूलों का दौरा किया। गुजरात के शिक्षा मंत्री की अपनी विधानसभा के स्कूलों के कमरों में मकड़ी के जाले लगे हुए हैं। स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए डेस्क तो छोड़िए, फर्श भी किसी किसी कमरे में ही है। ये है गुजरात में बीजेपी का शिक्षा मॉडल। जो बीजेपी ने 27 साल में गुजरात में डेवलप किया है।
PM मोदी ने ट्वीट कर दी थी गुजरात दौरे की जानकारी
दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे से पहले जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा था, सोमवार को गुजरात पहुंचकर मैं विद्या समीक्षा केंद्र का दौरा करूंगा। यह आधुनिक केंद्र सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए डेटा और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाता है। मैं उन लोगों से भी बातचीत करूंगा जो शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। पंजाब चुनावों में जीत के बाद आप पार्टी ने आगामी चुनावों को देखते हुए गुजरात में गतिविधियां बढ़ा दी है।
Upon reaching Gujarat tomorrow, I will visit the Vidya Samiksha Kendra. This modern centre leverages data and technology in order to improve learning outcomes. I will also interact with those who are working in the education sector.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 17, 2022
गुजरात चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम गुजरात की शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार हमलावार हैं। वहीं 13 अप्रैल को सिसोदिया ने गुजरात के सीएम और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर ‘केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेस’ और सरकारी स्कूल देखने के लिए आमंत्रित भी किया था।


Download Android App
Download iOS App



