बॉलीवुड में बरपा कोरोना का कहर, अर्जुन और अंशुला कपूर हुए संक्रमित, दोबारा होगा मलाइका का टेस्ट

Summary :

अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर भी कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं। अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का दुबारा से कोरोना टेस्ट करवाया जाएग।

करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, सीमा खान, महीप कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर के बाद अब अर्जुन कपूर, उनकी बहन अंशुला कपूर, रिया कपूर और उनके फिल्म निर्माता पति करण बुलानी भी कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं। सभी की कोरोना वायरस टेस्ट रेपर्ट पॉजिटिव आयी है, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी  क्वारनटीन हो गए हैं और डॉक्टर द्वारा बताई गई सभी सावधानियां बरत रहे हैं। अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का दुबारा से कोरोना टेस्ट करवाया जाएग। 
मलाइका अरोड़ा के घर हुई क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे अर्जुन 
बता दें कि अर्जुन अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के घर आयोजित क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे, इस पार्टी में ही मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और करीना कपूर भी मौजूद थीं। बताते चलें कि कोरोना बॉलीवुड में बड़ी ही तेजी से पैर पसर रहा है। बीते दिन रणवीर शौरी ने भी ट्विटर पर सूचित किया था कि उनके बेटे कोरोना पॉजिटिव है।
हालही के दिनों कई बड़े चेहरे हुए कोरोना के शिकार 
बॉलीवुड के अलावा खेल जगत में भी कोरोना फैल रहा है, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली भी हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और ऐसा ही अभिनेता अर्जुन बिजलानी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अगर बात करें अभिनेता अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट के बारे में तो अर्जुन अगली बार मोहित सूरी की एक विलेन रिटर्न्स, आसमान भारद्वाज की कुट्टी और अजय बहल की द लेडीकिलर में दिखाई देंगे।

भारत-चीन व्यापार 100 अरब डॉलर पार होने पर राहुल का केंद्र पर कटाक्ष, कहा- यह जुमलों की सरकार

Desk Team