भिखारी की मौत के बाद पुलिस झोपड़ी से बोरियों मिले लाखों रुपये, गिनने में लग गए 8 घंटे

Summary :

एक भिखारी की बीते शुक्रवार लोकल ट्रेन से टक्कर लग कर मृत्यु हो गई। यह हादसा मुंबई के गोवंडी रेलवे स्टेशन पर हुआ।

एक भिखारी की बीते शुक्रवार लोकल ट्रेन से टक्कर लग कर मृत्यु हो गई। यह हादसा मुंबई के गोवंडी रेलवे स्टेशन पर हुआ। भिखारी के घरवालों की तलाश करते हुए जब रेलवे पुलिस यानी जीआरपी उसके घर पहुंची तो वहां जाकर सब हैरान ही रह गए। 
भिखारी की झोपड़ी में रेलवे पुलिस को पैसों से भरी बोरियां और थैलियां मिली। इन बोरियों और थैलियों में पुलिस को करीब दो लाख रूपए सिक्के और कैश के रूप में मिले। पुलिस को 8 घंटे सब पैसे गिनने में लग गए थे। 

इसके अलावा रेलवे पुलिस को बैंक की पासबुक भी भिखारी के घर से मिली। बैंक की पासबुक को जब पुलिस ने देखा तो वह चौंक गए। दरअसल उसमें 8 लाख 77 हजार रुपए जमा की रसीद मिली। रेलवे पुलिस को भिखारी का नाम भी पता चला। उसका नाम बिरदी चंद आजाद था। 
मुंबई की लोकल ट्रेन में आजाद भीख मांगते थे। बताया जा रहा है कि आजाद रेलवे लाइन शुक्रवार को क्रॉस कर रहा था तभी एक ट्रेन की टक्कर से मृत्यु हो गई। भिखारी आजाद की झोपड़ी से रेलवे पुलिस को कई सारे आधार कार्ड, पैन कार्ड और सीनियर सिटिजन कार्ड मिले। उसमें भिखारी आजाद का राजस्‍थान का भी पता मिला। 
रेलवे पुलिस को पड़ांेसियों ने बताया कि भिखारी के साथ झोपड़ी में परिवार भी रहता था। लेकिन उसका पूरा परिवार बाद में वहां से चला गया और भिखारी आजाद झोपड़ी में अकेले ही रहता था। 
भीख मांग कर वह अपना गुजारा चलाने लगा था। भिखारी के घर से जितने भी पैसे पुलिस को मिले हैं उसने जब्त कर लिए हैं वहीं आधार कार्ड पर पते पर भिखारी आजाद के परिवार को जीआरपी खोजने के लिए रवाना हो चुकी है। 

Desk Team