पटना : महागठबंधन के सीट बंटवारे में हम -से. को स मानजनक सीट नहीं मिलने पर अपने बूते चुनाव लडऩे के बयान पर कायम रहते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि महागठबंधन हम-से. को कमजोर नहीं समझे। महागठबंधन के घटक दलों को मिलने वाला सीट से एक अधिक सीट हम पार्टी को मिलनी चाहिए। पार्टी कार्यकत्र्ताओं की पार्टी है। राजद महागठबंधन के बुरे दिन में हम से. ने बिना शर्त समर्थन किया था।
उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग के सवाल पर मैं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलकर बातें करूंगा। इसके लिए मुझे पार्टी द्वारा अधिकृत किया गया है। एक सप्ताह के अन्दर देश के सभी प्रान्तों में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कर लिया जायेगा। पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र कर उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में सरकार से कहीं न कहीं चुक हुई है।
डिफेंस में गड़बड़ी है और केन्द्र की सरकार कहती है कि हमारी सेना मजबूत है। एक तरफ हमले से पूरा देश मर्माहत है वहीं भाजपा के एक सांसद द्वारा सेना मरने के लिए ही बहाल होता है जो बयान दिया गया वह संकेत देता है कि इस हमले में कहीं साजिश तो नहीं। प्रधानमंत्री ऐसे बयानबाजी करने वाले सांसद पर कार्रवाई करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना, ई. अजय यादव, अनामिका पासवान, पूर्व मंत्री अनिल सिंह, विजय कुमार, रामविलास प्रसाद, मीडिया प्रभारी अमरेन्द्र त्रिपाठी समेत अन्रू उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



