मुंबई : महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी ने विधान भवन में विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार कानून लाकर स्थानीय लोगों के लिये निजी नौकरियों में 80 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले वर्षों के लिये सरकार का व्यापक एजेंडा पेश किया। उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों को 10 रुपये में भोजन मुहैया कराएगी और राज्य के प्रत्येक जिले में सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल बनाएगी।
स्थानीय युवाओं को नौकरियों में 80 प्रतिशत आरक्षण देना, दस रुपये में भोजन मुहैया कराना और सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों का निर्माण सत्तारूढ़ शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार के साझा न्यूनतम कार्यक्रम का हिस्सा है। कोश्यारी ने मराठी में अपने भाषण में कहा, शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस की महा विकास आघाडी गठबंधन सरकार बेरोजगारी को लेकर चिंतित है। सरकार कानून लाकर स्थानीय लोगों के लिये निजी नौकरियों में 80 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति की सही तस्वीर पेश करेगी।


Download Android App
Download iOS App



