सचखंड हरिमंदिर साहब में टेका माथा, गोल्डन टैम्पल में पहुंचकर जताई खुशी

Summary :

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अदाकार आमिर खान अपने नजदीकी साथियों के साथ सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में दर्शन करने के लिए पहुंचे। वह शिरोमणि कमेटी के कार्यालय में भी गए और उन्होंने एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ रूप सिंह व अन्य सिख बुद्धिजीवियों के साथ मुलाकात की।

लुधियाना- अमृतसर : बॉलीवुड के प्रसिद्ध अदाकार आमिर खान अपने नजदीकी साथियों के साथ सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में दर्शन करने के लिए पहुंचे। वह शिरोमणि कमेटी के कार्यालय में भी गए और उन्होंने एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ रूप सिंह व अन्य सिख बुद्धिजीवियों के साथ मुलाकात की। 
इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए आमिर खान ने कहा कि आज वह तीसरी बार श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन करने आए है। पंजाब के अलग-अलग शहरों में अपनी नई फिल्म ‘लाल सिंह चडढा’ की चल रही शूटिंग के बारे में उन्होंने विस्तार से बातचीत करने की बजाए सिर्फ यही कहा कि लाल सिंह चडढा इस फिल्म में एक नेकदिल सिख शख्सियत का किरदार निभा रहे है और उन्हें यह किरदार निभाकर बहुत ही अच्छा लगा है। 
फिल्म अभिनेता ने कहा कि पंजाब में श्री दरबार साहिब में आकर उन्हें आत्मिक शांति मिली है वह पंजाबी भोजन पसंद करते हैं, जिसमें सरसों का साग उन्हें सबसे अधिक पसंद है। उन्होंने कहा कि लाल सिंह चड्डा फिल्म एक एतिहासिक फिल्म होगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ रूप सिंह और सचिव मंजीत सिंह बाट ने उन्हें सिख इतिहास से संबंधित पुस्तकें भेंट करके सम्मानित किया और आशा प्रकट की कि भविष्य में आमिर खान, अफगानिस्तान जीतने वाले एकमात्र सिख शाासक हरि सिंह नलवां के जीवन पर फिल्म बनाने की अपील की है।
 
आमिर खान ने यह भी कहा कि जब भी वह गुरू घर आएं है, उन्हें बहुत अच्छा लगा और यहां आकर उन्हें दिली सुकून मिलता है। आमिर खान करीब सवा घंटा तक दरबार साहिब परिसर में रूके। इस दौरान उन्होंने गुरू घर में माथा टेका और कड़ाह प्रसाद की देग के उपरांत इलाही कीर्तन भी श्रवण किया।
 शनिवार को श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे आमिर खान की एक झलक पानेे के लिए उनकेे प्रशंसक बेताब दिखे। जैसे ही लोगों को आमिर खान के यहां पहुंचने की सूचना मिली, वे उन्हें देखने के लिए पहुंचने लगे।  स्मरण रहे आमिर खान लीक से हटकर और समाज को प्रेरणा देने वाली फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। वह अधिक फिल्में न करते हुए चुनिंदा फिल्में करते हैं और लंबे समय तक उनकी फिल्मों की छाप लोगों केे दिलों में रहती है। इसी सिलसिले में पिछले दिनों आमिर खान अपनी स्टार कास्ट को साथ  लेकर गुरूद्वारा श्री भटठा साहिब कोटला निहंग में भी नतमस्तक हुए। वहां वह गांव गडड़ोलियां – रोपड़ सतलुज दरिया के किनारे शूटिंग करते दिखे थे।
– रीना अरोड़ा

Shera Rajput