महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उमीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार लिस्ट में से तीन दिग्गज नेता एकनाथ खडसे, विनोद तावड़े और प्रकाश मेहता के नाम नदारद है। बीजेपी द्वारा जारी की इस लिस्ट में काटोल से चरण सिंह ठाकुर, तुमसार से प्रदीप पटोले, नासिक पूर्व से राहुल ढिकाले, बोरिवली से सुनील राणे को टिकट दिया गया है।
वहीं पार्टी ने इस बार एकनाथ खडसे की बेटी रोहनी खडसे को मुक्ताई नगर से और बोरीवली से सुनील राणे को चुनावी मैदान में उतारा है। प्रकाश मेहता और विनोद तावड़े दोनों ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। 2014 में बीजेपी सरकार बनने के बाद इन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।
विनोद तावड़े बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और फडणवीस कैबिनेट में मंत्री हैं। तावड़े बोरीवली सीट से विधायक हैं। आज चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख है और इसी के साथ ही बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए अपनी चौथी लिस्ट भी जारी कर दी है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस आज अपना नामंकर दाखिल करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



