महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भर दिया है। मुख्यमंत्री फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से चुनावी मैदान में उतरे है। आज नामंकर दाखिल करने का आखरी दिन है। राज्य में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री फड़णवीस ने दक्षिण पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दायर किया।
इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल मौजूद रहे। इस सीट से फड़णवीस के खिलाफ कांग्रेस के आशीष देशमुख खड़े हुए हैं। पवार ने बारामती सीट से नामांकन दायर किया है। वह वर्तमान में भी विधानसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री का मुकाबला बीजेपी के गोपीचंद पडालकर से होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि चार अक्टूबर है जबकि नामांकन पर्चों की जांच पांच अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन सात अक्टूबर तक वापस लिए जा सकते हैं। राज्य में विधानसभा की 288 सीटों पर हो रहे चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



