एंटवर्प : भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन करते हुए विश्व और यूरोपीय चैम्पियन बेल्जियम को पांचवें और आखिरी मैच में 5-1 से हराकर बेल्जियम दौरे पर अपना शत प्रतिशत रिकार्ड कायम रखा। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत ने इस दौरे पर पांचों मैच जीते।
पहले मैच में बेल्जियम को 2-0 से हराने के बाद अगले दो मैचों में स्पेन को 6-1 और 5-1 से मात दी। इसके बाद 2-1 और 5-1 से मुकाबले जीते। सिमरनजीत सिंह (सातवें), ललित कुमार उपाध्याय (35वां), विवेक सागर प्रसाद (36वां), हरमनप्रीत सिंह (42वां) और रमनदीप सिंह (43वां) मिनट ने गोल दागे। अपने अश्वमेधी अभियान से उत्साहित भारतीय टीम ने सातवें मिनट में सिमरनजीत के गोल पर बढत बनाई।
बेल्जियम ने वापसी की कोशिश की लेकिन नौवें मिनट में कृष्णन बी पाठक ने पेनल्टी कार्नर बचा लिया। दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम को 16वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन पाठक ने फिर वही मुस्तैदी दिखाई। तीसरे क्वार्टर में भारत के लिये 35वें मिनट में ललित ने गोल करके बढत दुगुनी कर दी।


Download Android App
Download iOS App



